छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बिरेझर उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया : मंत्री गजेन्द्र यादव…

दुर्ग जिले में अब तक 78 हजार 707.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर । स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग जिले के बिरेझर उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की है। तुंहर टोकन की ऑनलाइन व्यवस्था के कारण किसानों को लम्बी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, और भुगतान भी निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार हुआ है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश भर में सुचारू रूप से जारी है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन प्रणाली से किसानों को अत्यधिक सहूलियत मिल रही है, जिसके चलते किसान निर्धारित तिथि पर सहज रूप से धान विक्रय हेतु केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिले की 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,879 किसानों से अब तक 78 हजार 707.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएँ
किसानों ने मंत्री यादव को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पेयजल एवं विश्राम की व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित तिथि पर किसान आसानी से अपनी धान की उपज केन्द्रों में बेच पा रहे हैं। मंत्री यादव ने किसानों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनके हितों के अनुरूप और बेहतर व्यवस्थाएँ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सम्बंधित समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.