छत्तीसगढ़

राजनांदगांव/मानपुर : बाघ ने एक मवेशी को बनाया शिकार…

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से दहशत फैल गई है। बाघ ने एक मवेशी को भी शिकार बनाया है। वहीं कई जगहों पदचिन्ह भी मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।

वन अफसरों ने बताया​ कि बाघ ने नवागढ़ गांव में एक किसान के बाड़ी में बंधे गाय को अपना शिकार बनाया है। बाघ गाय को घसीटते हुए जंगल तक ले गया। सुबह ग्रामीणों ने गाय के शव को गांव से लगे जंगल के करीब देखा। वहीं आसपास बाघ के पदचिन्ह भी देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन अमले को सूचना दी। इसके बाद डीएफओ दिनेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अफसरों ने बताया कि पदचिन्ह की साइज के हिसाब से बाघ वयस्क है। घटनास्‍थल के आसपास वन अमले को बाघ के पंजे के कई निशान मिले हैं।

जिस हिस्से मेंे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वह महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। आशंका है कि बाघ महाराष्‍ट्र के ताड़ोबा रिजर्व एरिया से पहुंचा है। इसके पहले भी क्षेत्र में टाइगर रिजर्व के बाघ आते रहे हैं। जो विचरण कर फिर अपने कोर एरिया में लौट जाते हैं। हालाकि बाघ की मौजूदगी की पुष्टि से दहशत है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.