
CG : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन…
अतिथियों ने स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व मां भारती का तस्वीरे भेंट कर किया सम्मानित
अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर दिनांक 25 नवंबर से 1दिसबंर तक ग्राम पंचायत खुरसुनी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 स्वयंसेवकों के हिस्सा लिया। शिविर में स्वयंसेवकों ने प्रातः 5 बजे से प्रभातफेरी रैली में देशभक्ति गीत नारा और नशा मुक्ति से सम्बंधित नारे लगाकर गांव के विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। उसके बाद योग एवं पीटी परेड परियोजना कार्य के अन्तर्गत गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों स्कूल परिसर, पंचायत मंदिर तालाबों की साफ-सफाई चौक चौराहों गलियों नालियों आंगनबाड़ी हैंडपंप के पास सोख्ता गड्डे का निर्माण चबूतरा निर्माण कुओं की सफाई एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए। बौद्धिक परिचर्चा में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ और ख्याति प्राप्त लोगों ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन एवं उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित गीत और नृत्य व नशा मुक्ति अभियान के तहत नाटक की भी प्रस्तुति हुई। रात्रि में कैंप फायर (शिविर का रात्रि समारोह)का भी आयोजन किया गया।

वहीं दोपहर 3 बजे से समापन सत्र प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती और युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता रही । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप पुष्पेन्द्र साहू रिसर्चर, उर्वशी निषाद उपसरपंच ग्राम पंचायत खुरसुनी, टेकराम सेवानिवृत्त शिक्षक, रोहित साहू भूतपूर्व सरपंच, टेकेश्वर देशमुख सचिव, महेश निषाद मनरेगा सचिव, टिकेश्वरी पंच , महेश्वरी पंच केशव पटेल अतिथि क्रीड़ा सहायक, यशोदा साहू अतिथि व्याख्याता गणित विभाग, उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार टंडन ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों द्वारा सात दिनों में किए गए कार्यों को बताया।
वहीं शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की सराहना कि और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और योगेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत खुरसुनी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को मां भारती का तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिविर नायिका फलेश्वरी साहू ने किया।
शिविर में रही इनकी मुख्य भूमिका
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में शिविर के संचालन और व्यवस्था में शिविर नायिका फनेश्वरी साहू, उप शिविर नायक कुलेश ठाकुर ,अनुशासन प्रभारी रागिनी साहू ,कार्यालय प्रभारी नम्रता जांगड़े, माधुरी ठाकुर
मेस प्रभारी भूमिका ठाकुर ,मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ठाकुर सांस्कृतिक प्रभारी – सुनिधि निर्मलकर सांस्कृतिक सह प्रभारी ईशा चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर राकेश कुमार, सुदर्शन साहू, शुभम् देशमुख, भानु प्रकाश देशमुख, जागृत, अजय, वैभव देशमुख, सूरज नागवंशी, हेमचंद भारती, यशवंत कुमार टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक), प्रणव तिवारी,रूपम बोरकर, व समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






