छत्तीसगढ़

मोहला : अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

– अमर सिंह ठाकुर बने जिला अध्यक्ष एवं श्री जेआर ठाकुर संरक्षक बनाए गए

          मोहला । अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला कार्यकारिणी के गठन जिला मुख्यालय मोहला के लोक जनशक्ति सामुदायिक भवन में  रविवार  29 नवंबर को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से श्री अमर सिंह ठाकुर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जेआर ठाकुर को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। सामाजिक प्रतिनिधियों ने इसके अलावा श्री जेआर मार्गे, श्री दौलत कारटे एवं फुलबाई आर्य को उपाध्यक्ष, श्री अनिल कुमार तारम सचिव, श्री पीआर नायक कोषाध्यक्ष बनाए गये है। इसी तरह श्री एमआर नायक, श्री तुला राम पिस्दा एवं काशी राम रावटे को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके साथ ही श्री चेतन लाल भंडारी, श्री डीएल भुआर्य, श्री सोमनाथ भंडारी, श्री महेंद्र सिंह गोआर्य, श्री केमन लाल माहले, श्री एन आर ढालेन्द्र, श्री घना राम भूआर्य, श्री लिखन लाल गावरे, श्री लाला राम भूआर्य एवं श्री भगत राम भंडारी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये है। इस अवसर पर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्ति जेआर ठाकुर एवं निर्वाचन अधिकारी जेआर मार्गे के दिशा-निर्देशन मेें सामाजिक नियमावली एवं बॉयलज के अनुसार पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया गया।
      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री जेआर ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज के सर्वांगीण विकास हेतु पुरी निष्ठा, लगन एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपील की। श्री ठाकुर ने आशा व्यक्त किया कि श्री अमर सिंह ठाकुर कुशल नेतृत्व में हल्बा-हल्बी समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते हुए आदर्श स्थापित करेगा। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित समाज प्रमुख  एवं प्रतिनिधियों ने भी सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।