DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राजपुरी व्यपवर्तन योजना के लिए 10.57 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-बगीचा की राजपुरी व्यपवर्तन योजना का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए दस करोड़ 57 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
प्रस्तावित योजना के कार्य को पूर्ण होने के उपरांत 688 हेक्टेयर के विरूद्ध 357 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button