छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बाइक सवारों ने दुकान में की लूट , आरोपी फरार ….

राजनांदगांव। चिखली पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात युवकों ने एक दुकान में लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे जूता-चप्पल और कपड़े की दुकान लगाकर जीवन-यापन करने वाले दुकानदार के पास दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे। शाम करीब 5 बजे दोनों ने तेज रफ्तार में बाइक रोकी। उनमें से एक युवक दुकान के अंदर घुसा और लूट कर तेजी से बाहर निकल आया। वारदात के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तेज रफ्तार बाइक के कारण वे पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत चिखली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi