
Rajnandgaon : देव संत संताजी जगनाडे महाराज की 401वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…
राजनांदगांव, महाराष्ट्रीयन तेली समाज द्वारा समाज के आराध्य देव संत संताजी जगनाडे महाराज की 401वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्टेशन पारा के सामाजिक भवन में स्थापित संत जगनाडे महाराज की पूजा, अर्चना समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिकृष्ण साकुरे द्वारा की गई। समाज के अध्यक्ष राजेश समरीत, सचिव चंद्रशेखर बावनकर व उपाध्यक्ष संतोष समरीत द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक जनों ने संत महाराज की गुरु वंदना और महा आरती कर प्रसादी वितरण किया।
युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश समरीत ने बताया संत जगनाडे महाराज की जयंती पर समाज के सभी घरों में दीप प्रज्वलित कर रंगोली सजा कर उत्सव मनाया गया। पूजा अर्चना कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ हिम्मतलाल पाटिल, मदन मानकर, गणेश बिसने, कमल समरीत, जशवंत कोल्हे, चुन्नीलाल बिसने, नरेंद्र लांजेवार, अनिल मानकर, बसंत समरीत, वासुदेव गायधनी, चंद्रकांत गिरेपुंजे, सूर्यकांत साकुरे, चंद्रभूषण गायधनी, प्रकाश अवचट, मनोज भिवगड़े, प्रेमचंद देशमुख, महेश साकुरे, प्रवीण अवचट, राजू देशमुख, बंटी भिवगड़े, रितेश गवते, दीपक गायधनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संत महाराज के गीत, रामजी व धार्मिक भजनों में झूमे भक्त: जयंती पर समाज द्वारा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर स्वर्ग धाम परिसर से बाइक रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण करते स्टेशन पारा सामाजिक भवन में समापन हुई। रैली में संत महाराज के गीत श्रीराम जी के भजन व धार्मिक गानों पर समाज के सभी सदस्य उत्सव मना कर झूमते रहे और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। रैली को सफल बनाने में योगदान रहा।



