Uncategorized

Rajnandgaon : 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चों का परीक्षा में तनाव कम करने कार्यशाला का आयोजन किया…

राजनांदगांव, जिला रेड के अंतर्गत डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देशन में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चों का परीक्षा में तनाव कम करने कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनंत शराफ और काउंसलर सिद्धी मिरानी ने परीक्षा में तनाव कम करने बच्चों को टिप्स दिए। बच्चों की पढ़ाई के साथ निजी जीवन से संबधित दिक्कतों का सरल भाषा में समाधान किया। बोर्ड के बच्चों के द्वारा किए गए सिलेबस और अन्य विषय के सवालों का सरताल से उत्तर दिया।

डॉ. अनंत शराफ ने कहा परीक्षा की तैयारी के समय तनाव को कम करने पॉजिटिव रहना जरूरी है। बच्चे परीक्षा से डरें नहीं आपका डर आपकी बेहतर तैयारी को कम करता है। इसी डर में आप तैयारी के बाद भी परीक्षा में सही परफार्मेंस नहीं दे पाते। हमेशा खुश रहने का प्रयास करें, दूसरों से स्पर्धा नहीं करें, अपनी तैयारी पर ज्यादा फोकस करें, शंका होने पर सवाल करें शिक्षकों से समाधान लें। अपने पालकों और शिक्षकों से बात करें, संकोच नहीं करें।

इसमें 200 बच्चों और 54 शिक्षकों ने हिस्सा लिया काउंसलर सिद्धी मिरानी ने परीक्षा में तनाव कम करने बोर्ड के बच्चों को टिप्स दिए। उन्होंने तनाव और घबराहट को दूर करने के उपाय बताए। परीक्षा के समय शरीर को फिट रखने, मन को शांत और खुश रखने के साथ दिनचर्या, खानपान, योग, व्यायाम व मनोरंजन को लेकर चर्चा की। इस कार्यशाला में 200 बच्चों और 54 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला साक्षरता अधिकारी रश्मि सिंह, मिशन समन्वयक सतीश ब्योहारे, कार्यक्रम की नोडल एपीसी प्रणीता शर्मा, जिला रेडक्रास से नेहा साहू, एपीसी केपी विश्वकर्मा मौजूद रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.