
Rajnandgaon : गायत्री विद्यापीठ में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन….
राजनांदगांव, गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए आरकेसी फुटबॉल कप पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन रणनीति, अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को 1-0 से मात दी तथा विद्यालय के छात्र अंशु पटेल ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण में शानदार पारी खेलकर जीत दर्ज कराई। साथ ही बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड अर्पित कोर्राम को दिया गया।
सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल संस्कृति का परिचय प्रस्तुत करते हुए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अद्भुत समन्वय, गति और तकनीक के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने निर्णायक जीत दर्ज की। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य शैलजा नायर ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा एवं उनकी टीम की मेहनत इस ऐतिहासिक जीत का मुख्य आधार है। इस जीत पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर ने हर्ष जताया।
हार से निराश न हों खिलाड़ी: अंकिता रॉयल किड्स कॉन्वेंट में आयोजित डॉ.जेबी सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्पर्धा का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अंकिता शर्मा एसपी रहीं। अध्यक्षीय अतिथि के रूप में अंतर राष्ट्रीय वालीबॉल प्लेयर रेखा पदम ने शिरकत की। एसपी शर्मा ने कहा खेल को खेल भावना से खेलें, हार-जीत से खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसी लक्ष्य को हासिल करने पर निरंतर काम करना चाहिए। कोई भी लक्ष्य केवल स्व कल्याण केंद्रित न होकर समाज और देश के लिए भी केंद्रित होना चाहिए तभी सफलता मिलती है।
फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन पढ़ाई के साथ खेलकूद और करियर बनाने कर रहे गतिविधियां एसपी अंकिता शर्मा ने कहा रॉयल किड्स कान्वेंट का नाम काफी सुना है। पढ़ाई लिखाई, करियर निर्माण के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आप लोग बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेखा पदम ने बच्चों से कहा खेल को खेल भावना से खेलें हार जीत की भावना से नहीं। शाला की अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, मेंबर टीएस बग्गा, आनंद बहादुर सिंह, प्रशासक निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांस बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, ईला सिंह, डॉ. स्वर्णा सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्य एकता खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. इंद्र वैष्णव मौजूद रहे।





