छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया…

दुर्ग । जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कुथरेल में पदस्थ समस्त शिक्षक निर्धारित समय पर संस्था में उपस्थित पाये गये। छात्र-छात्राओं को मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन प्रदाय करने व नियमित अध्यापन कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।

शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अण्डा में प्रार्थना के समय चन्द्रहास साहू सहायक शिक्षक के द्वारा एक छात्र से दैनिक समाचार का वाचन कराया जा रहा था जिसे अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा दोहराया जा रहा था। इस गतिविधियों से बच्चों में दैनिक समाचार पत्र पने की आदत के साथ साथ सामान्य ज्ञान की वृद्धि भी हो रही हैं। साहू द्वारा कराई जा रही इस गतिविधि की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। शासकीय प्राथमिक/उ.मा.वि. अण्डा के निरीक्षण दौरान सभी स्टाफ उपस्थित पाये गये। 31 दिसम्बर 2025 तक प्राथमिक वर्ग में कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।

सेजेस निकुम का निरीक्षण दौरान निशी चन्द्राकर एवं जुबेर सहायक शिक्षक संविदा, शाला समय तक अपने कार्य पर उपस्थित नही पाये गये। छात्र-छात्रांए नियत समय का पालन नही करते तथा शाला समय पर इर्द गिर्द घुमते पाये गये जिससे संस्था प्रमुख का छात्राओं पर नियंत्रण का अभाव पाये गये हैं। शास. प्राथमिक / माध्यमिक शाला आमटी का निरीक्षण दौरान हेमन्त कुमार टांडिया, पंचराम देवांगन शिक्षक रमेश कुमार देशमुख सहायक शिक्षक विलम्ब से शाला पहुंचे।

31 दिसम्बर 2025 तक कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। शास.उ.मा.वि. रसमड़ा के निरीक्षण दौरान स्वच्छता का अभाव पाया गया जिस पर शाला/शाला परिसर को स्वच्छ रखने के अध्यापन कार्य पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान नियत समय पर अनुपस्थितों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 01 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहाखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 05 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सिमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.