
राजनांदगांव : प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन में प्रधानमंत्री उज्जवला और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना शिविर लगाया…
डोंगरगांव, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन में प्रधानमंत्री उज्जवला और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना शिविर लगाया गया। नगर के लोगों ने विभागीय स्टॉल में जाकर जानकारी ली। कुल 352 आवेदन मिले। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता बीरबल उइके, असिस्टेंट इंजीनियर यशवंत कुमार तुमरेकी, जूनियर इंजीनियर श्रीकांत सिंग ने मौजूद रहकर लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बारे जानकारी दी।
बताया कि सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से अनुदान मिलेगा। बिजली का उत्पादन होने से बिल से राहत मिलेगी। खपत से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर अतिरिक्त आय भी होगी। लोगों को योजना से जुड़कर लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविर के दौरान 3 लोगों ने पंजीयन कराया।
122 लोगों ने सोलर पेनल लगवाने पर सहमति जताई। शिविर स्थल में महिलाओं के आवेदन प्रक्रिया को पूरा कराने में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, सीएमओ विनम्र जेमा, पार्षद लक्ष्मीनारायण सेन सक्रिय रहे।





