छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नारी सशक्तीकरण और किसान सम्मान के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : कोमल सिंह राजपूत

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को नारी सम्मान की रक्षा और किसान सम्मान के साथ साथ राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिहाज से ऐतिहासिक बताया है ।

       राजपूत ने प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में आज प्रदेश की महिलाएँ विकास की मुख्यधारा के केन्द्र में हैं, महतारी वंदन योजना का लाभ उठा कर महिलाए आर्थिक रूप से मजबुत हो रही है,  और किसानो को भाजपा की सरकार मे बिना परेशानी के 21 किंवटल धान 3100 रुपय मे बेच कर आसानी से एकमुश्त पैसा पा रहे है। 

   कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण के जो संकल्प व्यक्त किए थे, उन पर तेजी से अमल करके साय-सरकार ने मातृ-शक्ति का अभूतपूर्व विश्वास अर्जित किया है। सत्ता में आने के बाद भाजपा की सरकार ने प्रदेश की विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की और 10 मार्च, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ हुआ। इस योजना में 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की राशि खाते में जमा हो रही है। अब तक महतारी वंदन योजना की 22 किश्ते जारी कर दी गई है। राजपूत ने कहा कि 179 महतारी सदन के निर्माण के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश की मितानिनों को अब हर माह प्रोत्साहन राशि के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है। स्व-सहायता समूह के हित को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से छह जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत रेडी टू ईट का काम महिला समूहों को सौंपा गया है। कोमल सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 38 लाख महिलाएँ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।

*कांग्रेस के शासन मे उपेक्षित जिला अब विकास के पहिए पर सवार*

  श्री राजपूत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमन सिंह द्वारा विगत 15 वर्षो में जो जनहित मे खाद्यान्न योजना शुरू की थी वह पुरी पारदर्शिता के साथ वर्तमान मे चल रही है । आवास योजना के तहत तेजी से आवासों का निर्माण किया जा रहा है । जो 18 लाख आवास कांग्रेस ने अपने कार्यकाल मे रोक रखे थे , वो पुरे बनकर तैयार हो चुके है।प्रधानमंत्री सुर्यघर योजना के माध्यम से हजारों घरों में सोलर प्लांट स्थापित की जा चुके हैं,जिससे आने वाले समय में प्रदेश मे बिजली की बचत होगी । श्री राजपूत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप मे 2 वर्ष के कार्यकाल मे डा रमन सिंह ने नया रायपुर मे नए विधानसभा भवन की आधारशिला रखी , जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया। श्री राजपूत ने कहा कि इन 2 वर्षो मे विधानसभा अध्यक्ष के रूप मे डा रमन सिंह ने एक ओर जहां मेडिकल कालेज मे सिटीस्केन मशीन एवं सुविधाओं की सौगात दी , स्टेडियम के रखरखाव एवं मेटेनेस के लिए स्टेट बैंक को स्थान देकर स्टेडियम को आत्मनिर्भर बनाया। हाकी स्टेडियम मे भी डा० रमन सिंह के आग्रह पर अमल करते हुए खेल मंत्री उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने तुरंत 6 करोड रुपये की सौगात दी।

 श्री राजपूत ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में राजनांदगांव जो कांग्रेस सरकार मे उपेक्षित था। अब विकास की सूचि हेतु अपेक्षित श्रेणी मे आ चुका है और अब जिले मे विकास के पहिए तेजी से दौड़ रहे है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi