छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : पार्षद ने अपने मानदेय की राशि खर्च कर वार्ड के गरीब बच्चों को निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दे रहे हैं…

राजनांदगांव, शहर के वार्ड 47 मोहारा के पार्षद आलोक श्रोती ने अपने मानदेय की राशि खर्च कर वार्ड के गरीब बच्चों को निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में वार्ड के 200 से ज्यादा गरीब बच्चों को कम्प्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण देने लक्ष्य रखा है। रविवार को मोहारा वार्ड के पार्षद कार्यालय में पहले बैच के 3 माह का बेसिक कम्प्यूटर कोर्स पूरा करने वाले 12 बच्चों को पालकों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया। पार्षद ने बताया कि हर महीने मानदेय के तौर पर मिलने वाली 15 हजार रुपए से इन बच्चों के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाती है।

वार्ड का विकास करने के साथ बच्चों में स्किल डेवलपमेंट करने और इन्हें रोजगार से जोड़ने श्रोती ने यह पहल की है। पार्षद ने सभी बच्चों को बारी-बारी से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों और पालकों से कम्प्यूटर प्रशिक्षण पर चर्चा की और सुझाव मांगा। बच्चों ने बताया बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लिया है। पहले उन्हें कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज नहीं था अब वह बेहतर ढंग से ऑपरेट कर सकते हैं। एमएस ऑफिस, टैली, जीएसटी, हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग के अलावा अन्य कोर्स का प्रशिक्षण लिया है। मार्गदर्शन भी देते हैं।

कम्प्यूटर सेंटर से इसके लिए टाइअप किया श्रोती ने बताया कि पार्षद बनते ही उन्होंने अपने खर्च पर वार्ड के गरीब बच्चों को निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की थी। दिग्विजय कॉलेज के पास दिग्विजय कम्प्यूटर सेंटर से उन्होंने टाइअप किया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। सेंटर से मिलने वाले प्रमाण पत्र सरकारी नौकरी में मान्य रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने बच्चों को आसानी होगी। जुलाई से पहले बैच के 12 बच्चों ने कोर्स पूरा कर लिया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button