
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : लिटिया में पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं जयंती सामारोह 18 को…
राजनांदगांव। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ग्राम लिटिया में 18 दिसम्बर को बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा एवं 1 दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे से की जाएगी। वहीं शाम 5 बजे जैतखाम में ध्वज रोहण के साथ बाबा गुरु घासीदास की आरती पूजन पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि 9 बजे से पंथी नृत्य प्रतियोगिता प्रांरभ होगा तत्पश्चात पुरूस्कार वितरण किया जायेगा। सतनामी समाज द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम में ज्यादा- ज्यादा से उपस्थिति की अपील की गई है ।






