खेल

MI Full Squad 2026: मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम, IPL ऑक्शन अपडेट और प्लेयर्स लिस्ट

MI Full Squad 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन यानी IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियन्स ने इस बार अलग ही रणनीति अपनाई। 16 दिसंबर 2025 को अबूधाबी में हुई IPL ऑक्शन में मुंबई सबसे कम पर्स के साथ उतरी, लेकिन समझदारी भरे ट्रेड और सटीक खरीदारी से टीम ने अपनी कमियों को काफी हद तक दूर कर लिया।

मुंबई इंडियन्स ने ऑक्शन से पहले ही रिटेंशन और ट्रेड के ज़रिए अपने कोर खिलाड़ियों को सुरक्षित कर लिया था। आमतौर पर कम बजट के साथ ऑक्शन में टीम बनाना मुश्किल होता है, लेकिन मुंबई पलटन ने इस चुनौती को मौके में बदल दिया।

पिछले पांच साल से छठे IPL खिताब का इंतज़ार कर रही मुंबई इंडियन्स ने IPL 2026 के लिए अपने पुराने मजबूत ढांचे पर भरोसा जताया है। IPL 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, हालांकि ट्रॉफी हाथ से निकल गई थी।

ट्रेड के ज़रिए टीम को मिला संतुलन

ऑक्शन से पहले मुंबई ने कुछ अहम ट्रेड किए

  • शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ₹2 करोड़ में
  • शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटन्स से ₹2.6 करोड़ में
  • लेग स्पिन की कमी पूरी करने के लिए मयंक मार्कंडे को केकेआर से ₹30 लाख में

इन सभी खिलाड़ियों को कैश डील के ज़रिए शामिल किया गया, जिससे मुंबई को कम बजट में बड़ा फायदा मिला।

ऑक्शन में उतरते वक्त मुंबई के पास सिर्फ ₹2.75 करोड़ थे, और इसी रकम में एक विदेशी खिलाड़ी समेत कुल 5 खिलाड़ियों को खरीदना था। बावजूद इसके, टीम ने स्मार्ट मूव्स से स्क्वॉड को मजबूती दी।

IPL 2026 ऑक्शन में मुंबई द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

कम बजट के बावजूद मुंबई इंडियन्स ने 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा

  • क्विंटन डिकॉक (SA, विकेटकीपर) – ₹1 करोड़
  • दानिश मालेवार (बल्लेबाज) – ₹30 लाख
  • मोहम्मद इजहार (बाएं हाथ के तेज गेंदबाज) – ₹30 लाख
  • अथर्व अंकोलेकर (ऑलराउंडर) – ₹30 लाख
  • मयंक रावत (ऑलराउंडर) – ₹30 लाख

25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा होने के बाद मुंबई के पास ₹55 लाख शेष रहे।

मुंबई इंडियन्स फुल स्क्वॉड – IPL 2026

बल्लेबाज / ऑलराउंडर / गेंदबाज / विकेटकीपर

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, रेयान रिकल्टन, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, दानिश मालेवार

गेंदबाजी विभाग

जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा

विकेटकीपर

क्विंटन डिकॉक, रॉबिन मिंज

मुंबई इंडियन्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

IPL 2026 से पहले मुंबई ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया

एस राजू, रीस टॉप्ले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर (लखनऊ को ट्रेड), बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

IPL 2025 में मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन

IPL 2025 में मुंबई इंडियन्स ने शानदार खेल दिखाया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने.

  • 14 में से 8 मैच जीते
  • 6 मुकाबलों में हार का सामना किया
  • लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रही

प्लेऑफ में मुंबई को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे छठे खिताब का सपना अधूरा रह गया।

IPL इतिहास में मुंबई इंडियन्स का दबदबा

मुंबई इंडियन्स IPL की सबसे सफल टीम रही है। टीम अब तक 5 IPL खिताब जीत चुकी है.

  • 2013
  • 2015
  • 2017
  • 2019
  • 2020

खास बात यह है कि ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए। हालांकि, पिछले पांच साल से मुंबई ट्रॉफी से दूर है, और IPL 2026 में टीम इसी सूखे को खत्म करना चाहेगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi