
Rajnandgaon : दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर से, बुजुर्ग की मौत….
कुकदूर, थाना क्षेत्र के सागोना गांव के पास शनिवार शाम को दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी संग्राम सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार लोखान गांव निवासी संतराम अपने एक अन्य साथी संग एक ही बाइक से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोखान गांव के दोनों युवक भी घायल हैं। सभी घायलों को पंडरिया सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।






