छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट की संभावना जताई …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट की संभावना जताई है। साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज किया गया।

रायपुर में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे और शाम के समय ठंडक महसूस की गई। हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर शहर में कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड को देखते हुए सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.