छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, शव खाद गड्ढे में दबाया

राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के ग्राम बीजेपार से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां गुमशुदा बताए जा रहे मासूम प्रभात अरकरा की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने मामले को छुपाने के लिए मासूम के शव को पास ही स्थित खाद के गड्ढे में दफना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभात अरकरा ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और घटना को दबाने के उद्देश्य से मासूम के शव को खाद के गड्ढे में छिपा दिया।

मासूम के पिता द्वारा पुत्र की गुमशुदगी की सूचना संबंधित थाने में दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि प्रभात ट्रैक्टर से गिरा था और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाद गड्ढे से शव बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पऐ़ : महापौर परिषद की बैठक मेें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पाईप लाईन विस्तार, डामरीकरण सहित शापिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं वार्षिक निविदा आमंत्रण की दी गई स्वीकृति

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi