DPR छत्तीसगढ समाचारकोरिया जिला

CG : अमृत सरोवर बनेंगे ग्रामीण जागरूकता के केंद्र

’वीबी जीरामजी योजना की जानकारी के लिए जिलेभर में होंगे सरोवर संवाद’

कोरिया , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु संचालित वीबी जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु विशेष सूचनात्मक सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

इस उद्देश्य से प्रथम चरण में जिले के अमृत सरोवर स्थलों को चयनित किया गया है। कोरिया जिले में वर्तमान में कुल 57 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, जिनका क्षेत्रफल एक एकड़ से अधिक है। ये सरोवर जलसंरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। यहां राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान तथा योग दिवस जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे ये स्थल सामाजिक समरसता के प्रतीक बन चुके हैं।

राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले के समस्त अमृत सरोवर तटों पर वीबी जीरामजी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु विशेष सूचनात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने सभी अमृत सरोवर स्थलों पर श्सरोवर संवादश् अथवा चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत राज पदाधिकारियों, स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों एवं ग्रामीणों को वीबी जीरामजी योजना की विशेषताओं और लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में इस योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों के संशयों का समाधान भी किया जाएगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.