राजनांदगांव: न्यायालय परिसर में संदिग्ध गतिविधि, गाऊन पहनकर घूम रहे व्यक्ति को क्राइम ब्रांच ले गई…
राजनांदगांव। पूर्व में न्यायालय परिसर में बम रखे जाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से जिला न्यायालय की सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गई थी। इसी कड़ी में कल पूरे न्यायालय परिसर की दोबारा सघन जांच भी की गई थी।
इसी बीच आज न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब गाऊन पहनकर एक संदिग्ध व्यक्ति न्यायालय परिसर में घूमते हुए देखा गया। इस पर मौजूद लोगों को संदेह हुआ और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम ब्रांच की टीम संदिग्ध व्यक्ति को अपने साथ लेकर गई। फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय परिसर में मौजूद एक वकील ने बताया कि पूर्व में बम धमकी की घटना के बाद से सभी सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस को सूचना देना आवश्यक था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
“देखें पूरा वीडियो”, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पूर्व सांसद अशोक शर्मा के स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ पर भेंट की गई विशेष मूर्ति



