
हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड: राजनांदगांव कनेक्शन पर पुलिस मुख्यालय अलर्ट – महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पर PHQ की बड़ी कार्रवाई
कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार पांडे सस्पेंड, राजनांदगांव कनेक्शन पर पुलिस मुख्यालय अलर्ट
रायपुर | 1 फरवरी 2025. छत्तीसगढ़ में कुख्यात 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा कांड की गूंज एक बार फिर सुनाई देने लगी है। राज्य पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने सतर्कता दिखाते हुए राजनांदगांव जिले में उभर रहे एक नए संगठित ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को पनपने से पहले ही बड़ा झटका दिया है। इस कार्रवाई के केंद्र में कांकेर जिले में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार पांडे रहे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांकेर और राजनांदगांव से मिले विश्वसनीय इनपुट के बाद मामला सीधे पुलिस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा। पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजेंस विंग को जानकारी मिली कि विजय पांडे कथित तौर पर सट्टा संचालकों और पुलिस तंत्र के बीच लायज़ॉन लिंक की भूमिका निभा रहे थे?
Read Also: आरक्षक सेवा से बर्खास्त: अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, SP ने लिया एक्शन
शीर्ष पुलिस नेतृत्व की सीधी दखल
इनपुट में यह भी सामने आया कि हाल ही में रायपुर से राजनांदगांव ट्रांसफर हुए कुछ SPS अधिकारियों से पांडे के करीबी संपर्क थे। आरोप है कि सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने के बदले मासिक प्रोटेक्शन मनी का खेल चल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने तत्काल आदेश जारी कर विजय पांडे को निलंबित कर दिया।
Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन पटवारियों का तबादला…..
निलंबन के बाद अचानक ग़ायब
निलंबन आदेश के तुरंत बाद विजय पांडे का संपर्क से बाहर हो जाना पुलिस मुख्यालय के लिए चिंता का विषय बन गया है। PHQ ने कांकेर और राजनांदगांव दोनों जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है।
महादेव कांड से पुराना कनेक्शन
हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार पांडे का नाम पहले भी महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप कांड की जांच में सामने आ चुका है। वर्ष 2021 में दुबई यात्रा को लेकर वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य एजेंसियों की जांच के दायरे में रहे हैं।
आरोप है कि पांडे ने दुबई में महादेव ऐप के प्रमोटर्स से मुलाकात की थी और बाद में इस यात्रा को ‘एक्स पोस्ट फैक्टो’ मंजूरी दिलवाई गई।
Read Also: Rajnandgaon: शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
ईडी के सेक्शन 50 बयान में अहम खुलासा
22 अगस्त 2023 को ED को दिए गए सेक्शन 50 के बयान में निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा ने विजय पांडे का नाम स्पष्ट रूप से लिया था। बयान में पांडे को उस समूह का हिस्सा बताया गया, जो हवाला नेटवर्क के जरिए बड़ी नकदी एकत्र कर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाता था।
यह बयान विशेष PMLA कोर्ट में दाखिल पहली प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट का हिस्सा है।
CBI और ED भी सतर्क
सूत्रों के अनुसार, विजय पांडे के निलंबन और उसके बाद ग़ायब होने की जानकारी अब CBI और ED तक भी पहुंच चुकी है। दोनों केंद्रीय एजेंसियां राज्य पुलिस के साथ समन्वय में हैं ताकि पांडे को जल्द ट्रेस कर पूछताछ की जा सके।
जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम महादेव सट्टा कांड की अधूरी जांच को एक बार फिर नए सिरे से खोल सकता है—खासतौर पर उन अधिकारियों की भूमिका पर, जिन्होंने संदिग्ध विदेशी यात्रा को मंजूरी दी थी।
Read Also: मवेशी तस्करों पर कार्रवाई, महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार






