DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

गरियाबंद, कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट कक्ष में 16वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और  प्रयास की सराहना की।  कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर में 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से कई खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 प्रतियोगिता में चुनेश्वर सिन्हा (दृष्टिबाधित) ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, प्रियंका धु्रव (दृष्टिबाधित) ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशकुमार धु्रव (अल्प दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ एवं तावा फेंक में द्वितीय तथा गोला फेंक में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह देवी सिंह विश्वकर्मा (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ व तावा फेंक में तृतीय स्थान, लक्ष्मीनारायण नेताम (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय एवं तावा-गोला फेंक में तृतीय स्थान, जबकि डोमार यादव (दृष्टिबाधित) ने गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अस्थिबाधित खिलाड़ी तारणी प्रजापति ने तावा फेंक, गोला फेंक एवं भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की। 

इसी प्रकार प्रीति यादव ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, भीष्म नारायण (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, चंद्रभूषण ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, नीलम टंडन ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा किंजल साहू ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 25 एवं 26 जनवरी 2026 को फिंगेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह सफलता अर्जित की थी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ गरियाबंद द्वारा किया गया था। जिसके अध्यक्ष सुश्री प्रीति यादव हैं। इस उपलब्धि पर शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान गरियाबंद, स्कूल समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद की अधीक्षिका लक्ष्मी रानी धु्रव, साथ ही सुनील यादव, कुंदन सेन, ओमप्रकाश साहू, कोमल यादव, तारणी धु्रव, हीरामानी यादव सहित सभी प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संस्था से कुल 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.