छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

ग्राम पंचायत मनकी में 5 फरवरी को मंडई महोत्सव, रात में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरपंच श्रीमती अनामिका नीलचंद यादव ने मंडई कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की

ग्राम पंचायत मनकी, जिला राजनांदगांव में परंपरागत मंडई का आयोजन दिनांक 05 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को किया जा रहा है। मंडई के अवसर पर रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें लोक कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम शामिल होंगे।इस संबंध में ग्राम पंचायत मनकी की सरपंच श्रीमती अनामिका नीलचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडई कार्यक्रम ग्राम की परंपरा, संस्कृति और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने ग्रामवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से मंडई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button