छत्तीसगढ़

नक्सल ऑपरेशन पर निकलीं कमांडोज ने कहा- आप टोक्यो में देश को खेल में जिताएं, यहां हम नक्सलियों के खिलाफ जंग में जिताएंगे

23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज हो गया है। अलग-अलग खेलों में भारत के 127 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इधर, बस्तर के बीहड़ों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकलीं दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडोज ने भी वीडियो संदेश जारी कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। कमांडोज ने कहा है कि आप भारत को खेल में जिताएं, हम नक्सलियों के खिलाफ जंग में जिताएंगे।

पिछले 2 दिनों से बस्तर के बीहड़ों में नक्सल ऑपरेशन में निकली हैं महिला कमांडोज।

पिछले 2 दिनों से बस्तर के बीहड़ों में नक्सल ऑपरेशन में निकली हैं महिला कमांडोज।

2 दिनों से नक्सल ऑपरेशन पर निकली हैं दंतेश्वरी फाइटर्स
दंतेवाड़ा की DRG की महिला कमांडोज की टीम जिसे दंतेश्वरी फाइटर्स कहा जाता है। माओवादियों की मांद में घुसी DRG की महिला कमांडोज जब थोड़े नेटवर्क में आईं तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों के लिए वीडियो संदेश जारी कर उत्साह बढ़ाया है।

हम सब खिलाड़ियों के साथ- कमांडोज
कमांडोज ने कहा- टोक्यो ओलंपिक में हमारे देश के 127 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, हम सब उनके साथ हैं। इस बार भारत के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीत कर लाएंगे। दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडोज देश विरोधी माओवादियों को अपना दम दिखा रही हैं। हमारे देश के खिलाड़ी भी पूरे विश्व को अपना दम दिखाएंगे और जीत कर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आए हैं जो करने वो कर के दिखाएंगे, जीत की बाजी खेल कर अपना तिरंगा लहराएंगे।

वेट लिफ्टिंग में मीराबाई चानू को मिला पहला पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला सिल्वर पदक मिल चुका है। 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई ने 202 किलो वेट उठाकर भारत को पदक दिलाया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button