
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : एफसीआई गोदाम के सामने ट्रकों की कतार से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है …
राजनांदगांव | एफसीआई गोदाम के सामने ट्रकों की कतार लगने से सर्विस रोड में रोज जाम लग रहा है। सुबह से देर रात तक इस जगह 40 से 50 ट्रकों की कतार लगी रहती है। सर्विस रोड की चौड़ाई पहले ही कम है।
इसी सड़क से ग्रामीण आवाजाही करते हैं। जिस पर ट्रकों की अवैध पार्किंग की वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं रात में हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। इस पर सुधार की जरूरत है।



