छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : नानी गांव में बच्चे की नहर में डूबकर मौत …

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा, मोहल्ला जंगलपारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौ वर्षीय रोशन कंवर अपनी मामी और नानी के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसने तैरना आने की बात कहकर अचानक तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी और कुछ ही क्षणों में धारा के साथ बह गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण कोई सफलता नहीं मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया।

लगातार खोजबीन के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत में बालक का शव लगभग सात किलोमीटर दूर पंतोरा के पास बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

रोशन कंवर मूलतः कोथारी कचोरा का निवासी था। उसके पिता विष्णु कंवर मजदूरी और खेती-किसानी करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने स्वजनों के साथ तरदा आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.