छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सभी विभाग अपने अधीनस्थ निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने की कार्रवाई करें…

राजनांदगांव , प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने की कार्रवाई करें। उन्होंने एक योजना एक खाता के क्रियान्वयन के लिए कहा तथा बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों के आधार अपडेट करने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। इसके लिए शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय करते हुए कार्य करें। रबी सीजन में गिरदावरी का कार्य अच्छी तरह होना चाहिए। इसके लिए डिजिटल सर्वे का कार्य सही तरीके से होना चाहिए।

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण तथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई की अवधि में किया जाना है। इसके लिए 20 एवं 21 फरवरी को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन के प्रकरण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।

निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को समीक्षा की तथा निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाकर पढ़ाएं, इसके साथ ही बच्चों को कोचिंग देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बच्चों के लिए लाईब्रेरी, इको क्लब की जानकारी ली।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.