
राजनांदगांव : अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले और बिना लगेज बुकिंग के 35737 प्रकरण में रेलवे ने लगभग 1.52 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया …
राजनांदगांव , नागपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और चलती ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। माहभर चले अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित यात्रा और बिना लगेज बुकिंग किए लगेज ले जाने के 35737 प्रकरण में रेलवे ने लगभग 1.52 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया।
इसमें धूम्रपान के 140 मामलों में 28 हजार, रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 371 यात्रियों से वसूले 39250 रूपया जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा नागपुर मंडल के सभी स्टेशनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने बताया जनवरी 2026 में मोबाइल टिकटिंग से 1.82 करोड़ रुपए की राजस्व आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 82 प्रतिशत ज्यादा है। माह में कुल माल ढुलाई 1.96 मिलियन टन रही जिससे 175.61 करोड़ राजस्व मिला। पार्सल लोडिंग 1929 टन रही जिससे 36.98 लाख का राजस्व मिला।
रेलवे द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए 2.30 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की जिससे मंडल को 29.82 करोड़ की आय हुई जो विगत वर्ष जनवरी की तुलना में यात्रियों में 15.58 प्रतिशत, आय में 18.85 प्रतिशत ज्यादा है। गैर-किराया राजस्व 60.99 लाख रुपए, कैटरिंग से आय 17.41 लाख रुपए अर्जित किया गया है।

