
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड में महामाया चौक पर ट्रैफिक का लोड बढ़, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता…
राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड में महामाया चौक पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया है। इस हिस्से से रोजना बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था लचर हो गई है। वाहन चालक मनमाने ढंग से आवाजाही करते हैं। जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। पास ही स्कूल मौजूद है। जहां के बच्चे भी चौक से होकर आवाजाही करते हैं। यहां ट्रैफिक जवान तैनात करने की जरुरत है।




