
CG : आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त …
रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष, राहुल और थानू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष, राहुल और थानू आरंग से महासमुंद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।
आपको बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में कल शाम हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकी साहू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कल शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।






