
राजनांदगांव : निर्वाचन : बौद्ध कल्याण समिति के राहुल श्यामकुंवर सचिव बनाए गए…
राजनांदगांव , बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। चुनाव समिति के प्रवीण नोन्हारे और कपूर चंद डोंगरे ने बताया कि रजिस्ट्रार, फर्म एंड सोसाइटी के आदेश के अनुसार बौद्ध कल्याण समिति का चुनाव कराया गया है। जिसमें दीपांकर खोब्रागढ़े अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। रविवार को शेष 20 पदों के लिए चुनाव कराया गया। सुबह 11 बजे से 20 पदों के लिए नामांकन पत्र भरा गया। 15 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए और 5 सदस्यों के लिए वोटिंग कराई गई।
उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेश्राम, उपाध्यक्ष कमलेश मेश्राम, सचिव राहुल श्यामकुवंर, उप सचिव अवनीश रामटेके, महेन्द्र रामटेके, कार्यकारिणी सदस्य विनोद श्रीरंगे, कृष्णा मेश्राम, बंदिश नेमपांडे, रीता ठावरे, भारती मेश्राम, प्रमोद मेश्राम, रीतेश रंगारी, दीप रामटेके, शशिकांत गनवीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य के लिए अखिलेश खोब्रागढ़े ने देवेन्द्र खोब्रागढ़े से, दिलीप भिमटे ने निखिलेश श्यामकुवंर से, भूपेन्द्र बोरकर ने ईश्वरदास वाहने से, सुनील बंसोड़ ने अनिस बोरकर से और सुभाष गजभिये ने राहुल मेश्राम से अधिक मत प्राप्त कर विजय प्राप्त किया।




