छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी एक महिला की मौत, 4 गंभीर, रेफर…

राजनांदगांव , मानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 11 घायल हो गए। जिनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा रविवार दोपहर 2 बजे मानपुर के इरागांव के पास हुआ। मानपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम खुर्सेखुर्द के ग्रामीण ट्रैक्‍टर ट्रॉली में सवार होकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने नेडगांव जा रहे थे। ट्रैक्टर इरागांव के पस पहुंची थी, तभी उसे पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से ट्रैक्टर ​का नियंत्रण बिगड़ और सड़क किनारे ट्रॉली पलट गई।

जिसमें सवार महिला, पुरुष और बच्चे बुरी तरह दब गए। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों और ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर खेत के किनारे बैठाया। हादसे में 26 वर्षीय दुरपत बाई उसारे की मौत हो गई। वहीं 11 लोगों को चोटें आई थी, जिसमें चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सिर्फ वही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी है…

डोंगरगढ़ के अछोली में नाला के पास महिला का शव मिला है। महिला की हत्या कर उसकी लाश नाले के पास फेंकी गई है। सिर को भारी चीज से बुरी तरह कुचला गया है। हालांकि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। डोंगरगढ़ पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।

रविवार सुबह नाले की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा। इसके बाद मामले की सूचना डोंगरगढ़ पुलिस को दी गई। मृतका की उम्र 40 से 50 साल के आसपास है। पुलिस फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। आसपास के हिस्सों को भी खंगाला गया। ल​ेकिन पहचान संबंधी कोई भी चीज बरामद नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद उसके शव को मौके पर फेंका गया है, वहीं पहचान छिपाने के लिए ही सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए मर्चूरी भेजा गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.