
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ममता नगर अंडरब्रिज में रोज लग रहा जाम, फंस रहे वाहन चालक, परेशानी…
राजनांदगांव | ममता नगर अंडरब्रिज में अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से रोज जाम की स्थिति बन रही है। खासकर शाम के वक्त वाहनों की लंबी कतार लग रही है। दोनों हिस्सों से भारी वाहन मनमाने ढंग से ब्रिज में प्रवेश करते हैं। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनती है। यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम में ट्रैफिक जवानों को तैनात करने की जरूरत है। दुपहिया वाहन चालक अधिक परेशान होते हैं।




