
राजनांदगांव : स्टेशन पारा में नए बिजली पोल लगाने की मांग, मिला आश्वासन…
राजनांदगांव , स्टेशन पारा ओवरब्रिज के पास स्थित बिजली पोल के गिरने की आशंका बनी हुई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रोहित मंडावी से मुलाकात की। उन्होंने बताया पोल गिरने से जनहानि हो सकती है, यहां तत्काल नया बिजली पोल लगाने की जरूरत है।
सहायक अभियंता ने मौके का सर्वे कर जल्द नया पोल लगाने का आश्वासन दिया है। आसिफ अली ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर और अन्य जगह भी पोल लगाने और मेंटेनेंस कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करनी चाहिए। सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या न हो।
उन्होंने बताया आगामी दिनों में मेंटनेंस कार्य किया जा सकता है। बिजली कंपनी द्वारा इसका विधिवत शेड्यूल जारी किया जाएगा। क्षेत्रवार लोगों को पहले से सूचना दी जाएगी। इस दौरान क्षतिग्रस्त बिजली पोल, बिजली पोल और केबल से टकराने वाली डालियों की छंटनी की जाएगी।






