
राजनांदगांव : नवरंग ग्रुप और बर्फानी सेवाश्रम समिति ने कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…
राजनांदगांव , नवरंग ग्रुप राजनांदगांव और बर्फानी सेवाश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में हिस्सा लेकर विजेता बने प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। सदस्यों को तिलक लगाया, स्वागत गीत गाया। नगर पालिक निगम भिलाई से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण यंत्री एवं बर्फानी सेवाश्रम समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी का स्वागत कर शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नवरंग ग्रुप व बर्फानी सेवाश्रम समिति के सदस्यों के लिए खेलकूद स्पर्धा हुई। नवरंग ग्रुप के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कुर्सी दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई। पिरामिड बनाने की स्पर्धा में हिस्सा लेते सदस्यों ने खेल शुरू किया। इसमें आरती नागेन्द्र तिवारी, अर्चना संजय खड़ेलवाल, संस्कृति शर्मा, निष्ठा जोशी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत गायन स्पर्धा में श्वेता जोशी, स्वाति परमार, नविदेता बैद, अन्नू अग्रवाल पुरस्कृत हुई। सुरीली कुर्सी दौड़ स्पर्धा में सुनीता जोशी, ममता जोशी, आरती शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
समारोह में गीत गायक एवं फिल्म निर्माता राजेश मारू ने लोकगीत व पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। बर्फानी सेवाश्रम समिति से अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, नागेन्द्र तिवारी, मनीष परमार, दामोदर अग्रवाल, सूरज जोशी, संजय खंडेलवाल मौजूद रहे। नवरंग ग्रुप से निवेदिता बैद, सुनीता जोशी, अन्नू अग्रवाल मौजूद रही। कार्यक्रम का आभार बर्फानी सेवाश्रम समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा एवं संचालन संस्कृति शर्मा, निष्ठा जोशी ने किया।




