
राजनांदगांव : 2 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 से लगेगा…
राजनांदगांव | जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ व युवा मंडल के द्वारा 28 फरवरी व 1 मार्च को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजक डॉ. गौरव जैन, जैनम बैद व युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर दोनों दिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जैन बगीचा सदर बाजार में लगाया जाएगा। शिविर में छत्तीसगढ़ के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच किया जाएगा।
डॉ. जैन ने बताया कि शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, बीपी, शुगर व वजन जांच, हड्डी व जोड़ दर्द मूल्यांकन, गर्भवती महिलाओं की सलाह, बच्चों के विकास व पोषण मार्गदर्शन, हृदय रोग जोखिम परामर्श, जीवनशैली रोग मार्गदर्शन, दांत व आंखों की जांच, त्वचा व बाल रोग सलाह, दर्द, सुन्नपन, नसों की समस्या पर परामर्श दिया जाएगा। शिविर में एमडी मेडिसिन, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग परामर्श, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, त्वचा एवं एलर्जी विशेषज्ञ, पेट व पाचन रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी व दर्द प्रबंधन से जुड़े चिकित्सक मौजूद रहेंगे।




