छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अंजोरा से वन-वे होगा हाईवे, दुर्ग-गोंदिया से भी कंट्रोल…

राजनांदगांव , चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। इस दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ग्राउंड सर्वे किया। एसपी अंकिता शर्मा ने खुद ट्रैफिक टीम के साथ नेशनल हाईवे से लेकर डोंगरगढ़ के पदयात्री मार्ग का निरीक्षण किया।

पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे पर व्यवस्था और सख्त की जा रही है। अंजोरा से शहर तक हाईवे को वन-वे किया जाएगा। पदयात्रियों के लिए रुट रिजर्व रहेगा। यहां दुपहिया वाहनों की एंट्री तक बैन रहेगी। पदयात्री इसी रुट से आगे बढ़ेंगे। वहीं वन-वे में भी गाड़ियों की गति को सामान्य से कम रखा जाएगा।

ताकि दूसरे हिस्से में भी किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति बन बनें। इस बार ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पड़ोसी जिले दुर्ग और गोंदिया पुलिस से भी समन्वय बनाया जा रहा है। ताकि दोनों जिलों से भी डोंगरगढ़ की ओर बढ़ने वाली गाड़ियों को व्यवस्थित की जा सके। पुलिस ने मोतीपुर से डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग में स्टॉपर्स, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्सन की भी प्लानिंग पूरी कर ली गई है। इसके अलावा तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ की दिशा में भी सड़क में इसी तरह व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती भी इस रुट के प्रमुख जगहों पर की जाएगी। बैग पर रेडियम स्टीकर लगाकर ही पदयात्री रुट में आगे बढ़ेंगे।

बीते नवरात्रि दुर्घटना में 5 लोगों की हुई थी मौत बीते नवरात्रि मेले के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। रिजर्व रुट में घुसकर एक कार ने पदयात्री युवती को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई ​थी। इसके अलावा अलग-अलग ​जगहों पर 8 से 10 हादसे हुए थे। जिनमें 5 लोगों की जान चली गई थी। करीब 8 लोग घायल भी हुए। तब पुलिस की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इस बार इसी वजह से सख्ती बरती जा रही।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.