टेक्नोलॉजी

MacBook Neo Laptop: मार्केट में आ गया सस्ता सुन्दर और सबसे टिकाऊ MacBook Neo लैपटॉप, देखे इसके शानदार फीचर्स ?

MacBook Neo Laptop: टेक की सबसे बड़ी Apple कंपनी ने अपना अब तक का सबसे सस्ता लैपटॉप, MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में MacBook का एक्सपीरियंस चाहते हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹69,990 है। तो आईये जानते है इस लैपटॉप की सम्पूर्ण जानकारी-

ये भी पढ़ें :-PM Kisan 22th Installment 2026: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन डलने जा रही PM किसान की 22th क़िस्त, देखे यहाँ

MacBook Neo लैपटॉप के सभी फीचर्स

MacBook Neo में A18 Pro चिपसेट है। यह 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेज़ी से प्रोसेस करता है। यह चिप iPhone 16 Pro में मिली थी।

Apple का दावा है कि स्मार्टफोन चिपसेट होने के बावजूद, यह लैपटॉप ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और रोज़ाना के ऑफिस के काम आसानी से कर सकता है।

MacBook Neo Laptop स्क्रीन और कलर ऑप्शन

डिज़ाइन के मामले में, यह काफी हद तक MacBook Air जैसा दिखता है। इसमें 13-इंच का लिक्विड रेटिना (IPS LCD) डिस्प्ले है। यह एक मज़बूत एल्यूमीनियम केस से बना है और चार रंगों में मिलेगा: ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस।

MacBook Neo बैटरी लाइफ़ और स्टोरेज ऑप्शन

Apple के अनुसार, MacBook Neo एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है। इसमें 36.5Wh की बैटरी है। इसे साथ में दिए गए 20W USB-C पावर एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक USB 3 टाइप-C पोर्ट है जो डिस्प्लेपोर्ट का भी काम करता है। इसमें एक दूसरा USB 2 टाइप-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफ़ोन जैक भी है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट पर एक्सटर्नल 4K डिस्प्ले को सपोर्ट कर सकता है।

  • मेमोरी: 8GB की इंटीग्रेटेड मेमोरी
  • स्टोरेज: 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन
  • कनेक्टिविटी और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट

ये भी पढ़ें :-New Renault Kiger: मॉडर्न फ़ीचर्स के साथ नये लुक से Nexon और Fronx को पछाड़ने आ रही Renault की नई कार, देखे फीचर्स, कीमत ?

MacBook Neo लैपटॉप कीमत और लांच डेट

भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत ₹69,990 है। Apple की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर खुले हैं। बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi