DPR छत्तीसगढ समाचारदन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : महेंद्र कर्मा गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दंतेवाड़ा, युवाओं और विद्यार्थियों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से महेंद्र कर्मा गर्ल्स कॉलेज, दंतेवाड़ा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने की योजना (रैम्प) के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वयं का उद्योग स्थापित करना भी बेहतर और सम्मानजनक विकल्प है।

उन्होंने स्थानीय संसाधनों के उपयोग, नवीन व्यापारिक विचारों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की सहायता से व्यवसाय शुरू करने के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह संस्था राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करती है और नए उद्यमियों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में सहयोग प्रदान करती है। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह विभाग जिले में उद्योग स्थापना के लिए पंजीयन, मार्गदर्शन तथा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 इसके अतिरिक्त खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में बताया गया, जिसके अंतर्गत युवाओं को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा शासन द्वारा अनुदान भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना उद्योग या व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button