
राजनांदगांव : उपकरण देने गांधी सभा गृह में दिव्यांग और बुजर्गों का किया परीक्षण…
राजनांदगांव , दिव्यांग और बुजुर्गों का गुरुवार को गांधी सभागृह में शिविर लगा कर निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दिव्यांरों का परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग के द्वारा उन सभी दिव्यांग और बुजुर्गों को आगामी दिनों में निशुल्क जीवन सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा।
विभाग द्वारा जिले में लगातार शिविर लगा कर स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांग का मूल्यांकन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर मधुसूदन यादव रहे। उन्होंने कहा समाज कल्याण विभाग श्रवण बनकर दिव्यांग व बुजुर्गों की मदद कर रहा है। राजनांदगांव नगर निगम व जनपद क्षेत्र के दिव्यांग के लिए एआईसी, सीएसआर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा उपकरण दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन और समाज कल्याण द्वारा आयोजित शिविर में 150 से अधिक दिव्यांग और बुजुर्गों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर ने किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू, सभापति देवकुमारी साहू, शिला सिन्हा सदस्य अनिता मंडावी रही। जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, पार्षद शेंकी बग्गा, चुनेश्वर साहू और किशोर साहू सरपंच कोपेडीह एवं हेमंत तिवारी, अरुण भास्कर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
50 से ज्यादा दिव्यांगों और बुजुर्गों का पंजीयन किए समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरडवार ने बताया मूल्यांकन शिविर में राजनांदगांव नगर निगम और जनपद क्षेत्र से लगभग 150 दिव्यांगों ने पंजीयन करा लिया है। पंजीकृत दिव्यांगों को बहुत जल्द मोटराइज ट्राय सायकल, व्हील चेयर चाईल्ड एडल्ड, केचेस एल्बो, बैसाखी चार प्रकार, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएम कीट, कैलीपर्स कृत्रिम अंग पात्रतानुसार देंगे।
छुरिया में कल 13 मार्च को मूल्यांकन शिविर लगेगा समाज सेवा के इस कार्य में समाज कल्याण विभाग से सुखमा चंद्रवंशी, बालकृष्ण बघेल, बीरसिंह साहू, कंचन मेश्राम, संतोष साहू, दिलीप श्रीवास्तव, कुशाल चंद जंघेल, आराधना महोबिया, महेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र देवदास, मालती श्रीवास्तव, समीर क्षत्री, अंजू शर्मा का योगदान रहा। जपं एवं नगर पंचायत छुरिया में कल 13 मार्च को समय 11 बजे से 4 बजे तक शिविर लगेगा। शिविर का लाभ दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक वाले पंजीयन करा सकते है। आय, आवास, दिव्यांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना होगा।





