अन्य प्रदेश

बंदरों का आतंक, सड़क पर उतरे लोग, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

मथुरा. वृंदावन के साथ-साथ अब बंदरों का आतंक मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। बंदरों के आतंक से परेशान लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। नगर निगम के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। वहीं, बंदरों से निजात दिलाने की सरकार से स्थानीय लोगों ने अपील की है।

घरों से पलक झपकते ही उड़ा देते हैं सामान
शुक्रवार को होली गेट स्थित कन्हैया क्लॉथ मार्केट के पास दर्जनों की संख्या में एकत्रित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन के साथ-साथ मथुरा में भी बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी महिला पुरुष के साथ साथ बच्चों को अपना निशाना बना लेते हैं। बंदरों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दर्जनों लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने बंदरों से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन उस अभियान में चंद बंदरों को पकड़कर खानापूर्ति कर ली। लगातार बंदरों के हमले से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

बंदरों की बढ़ती तादाद से बच्चों को घरों से निकलना हुआ मुश्किल

रमेश अग्रवाल ने बताया कि 2 दिन पूर्व हमारे पड़ोसी को बंदर ने काट लिया था। पड़ोसी हमारे घर के सामने से होकर गुजर रहा था और वहां बंदर बैठे हुए थे। वहीं, स्थानीय नागरिक हितेश चंद कौशिक ने बताया कि कोई भी सामान मार्केट से लेकर घर की तरफ आते हैं तो बंदर सामान को हाथों से छीन कर भाग जाते हैं। बंदरों की वजह से बच्चों को घर से बाहर निकालना भी दूभर हो गया है। बंदरों की लगातार तादाद बढ़ रही है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button