
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गर्मी से पहले पानी टैंकरों को दुरुस्त करने की जरूरत, तब मिलेगी राहत…
राजनांदगांव | गर्मी से पहले टांकाघर के पानी टैंकरों को दुरुस्त करने की जरूरत है। गर्मी के दिनों में निगम सीमा क्षेत्र में पेयजल का संकट रहता है। निगम इन्हीं टैंकरों के भरोसे शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई करता है। शादियों के सीजन में वहां पानी भेजा जाता है। ऐसे में यहां कुछ माजदा वाले और स्टैंड वाले टैंकर जो खराब स्थिति में है उनका मेंटनेंस कराने की जरूरत है जिससे गर्मी में आसानी होगी।





