
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सूने मकान से पांच लाख के गहनों की चोरी, 4 गिरफ्तार…
राजनांदगांव | चौखड़िया पारा के सूने मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गहने भी बरामद कर लिया गया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वतन सिंह राजपूत के सूने मकान से 4 मार्च की रात ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। मामले की शिकायत के बाद टीम ने जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर रजक उर्फ बन्ठा, निखिल ढीमर उर्फ निक्कु, आलोक भोजपुरी और सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू को गिरफ्तार किया है।






