छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : घर में घुसकर मारपीट, बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

रायगढ़ । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। घटना के संबंध में प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी (30 वर्ष) निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई। उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे।

दरवाजा पीटने मना करने पर दोनों गाली-गलौच करने लगे। शोर सुनकर जब शाहरूख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्का, पंच तथा धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिससे शाहरूख वारसी को चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आए, तब दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सघन पतासाजी की गई। चंद घंटों में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल एक्का (22 वर्ष) निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों आरोपी पूर्व में भी झगड़ा, मारपीट एवं चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और आदतन बदमाश हैं। फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीष जाटवर की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.