छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर शिवनाथ नदी में डूबा

राजनांदगांव | शहर के बाकल क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जेद खान पिता मो. गौस खान, निवासी गोल बाजार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जेद खान अपने कुछ दोस्तों के साथ बाकल स्थित शिवनाथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल SDRF की टीम को बुलाया गया। पुलिस और राहत टीम द्वारा बालक की तलाश की जा रही है।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi