कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

रात भर गड्ढे में छिपकर युवकों ने बचाई जान, हाथी ने तोड़ी बाइक

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हाथी के हमले में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले भी बुधवार रात हाथियों ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया था। इसके चलते बाइक सवारों ने गड्ढे में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हालांकि तब हाथी ने उनकी बाइक पर गुस्सा निकाला और उसे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। मामला कोरबा वन मंडल क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कुदमुरा रेंज के ग्राम कलमी टिकरा निवासी रोहित राठिया अपने दोस्त मोहन राठिया के साथ गांव के पास ही खेत देखने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इससे रोहित राठिया को गंभीर चोट आई है, वहीं महेश के हाथ में चोट लगी है। गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और हाथी को जंगल में खदेड़ा। बताया जा रहा है कि, धरमजयगढ़ से हाथी कोरबा वनमंडल में पहुंचे हैं।  कल बाइक सवारों पर किया था हमलाकोरबा वनमंडल में ही एक दिन पहले हाथियों ने बाइक सवारों पर हमला किया था। दो युवक रेवा राम और चैत राम मदनपुर की ओर आ रहे थे। गांव के पास ही उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक को पीछे से लात मारी, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े। हाथी को देख वे बहुत डर गए और जंगल की ओर भागने लगे। हाथी ने भी उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया। हाथी से बचने के लिए दोनों युवक भागकर एक गड्ढे में जा छिपे। घंटों युवक वहां छिपे रहे। युवकों के नहीं मिलने पर हाथी ने उनकी बाइक पर पूरा गुस्सा निकाल दिया। उनकी बाइक को तहस-नहस कर डाला।  कोरबा वन मंडल में घूम रहा 30 हाथियों का दलबताया जा रहा है कि, कोरबा वन मंडल के जंगल में 30 हाथियों का दल घूम रहा है। इसमें एक नर हाथी, और आठ बेबी एलीफेंट शामिल है। इन हाथियों को करतला-कुदमुरा क्षेत्र के बीच देखा गया है। ये हाथी अंधेरा होते ही गांव के आसपास और सड़क पर पहुंचने लगे हैं, जिससे रात के समय इन क्षेत्रों में लोगों को खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की ओर से इसको लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। खासकर अंधेरा होने के बाद दोपहिया वाहन चालकों को अलर्ट कर रहे हैं। 

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button