DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

अम्बिकापुर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत मानव संसाधन (सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पद) के लिए संचालित की जा रही है।

आज आयोजित लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में कुल 150 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पदवार उपस्थिति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेतु 94, टी.बी.एच.व्ही. हेतु 08, एम.पी.डब्ल्यू. हेतु 18, चतुर्थ वर्ग हेतु 12, कुक कम केयर टेकर हेतु 06, अटेण्डेन्ट हेतु 06 तथा क्लिनर पद हेतु 06 परीक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आगामी सूचनाएं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/  पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.