
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : चिखली ओवरब्रिज पर फिर से लग रहा है लंबा जाम…
राजनांदगांव | चिखली ओवरब्रिज पर बुधवार शाम फिर से लंबा जाम लग गया। कामकाज से वापस घरों की तरफ लौटने वाले जाम में फंसे रहे। माहभर में आधा दर्जन बार जाम लगा, इस बार शहर से चिखली की तरफ जाने वाली रोड में जाम लगा रहा। अंडरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद है और चिखली ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।




