
TVS Ronin Cafe Racer: KTM और Jawa को कड़ी टक्कर देने TVS लांच करने जा रही नया Ronin Cafe Racer, देखे लीक फीचर्स
TVS Ronin Cafe Racer: TVS रोनिन लगातार भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। पिछले एक साल में इस बाइक की बिक्री में शानदार उछाल देखने को मिला है, जहां 2025 की शुरुआत में इसकी बिक्री करीब 4,000-5,000 यूनिट्स के आसपास थी, वहीं अब यह आंकड़ा 8,000 यूनिट्स के पार पहुंच चुका है। यह साफ संकेत है कि ग्राहकों के बीच यह बाइक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।
ये भी पढ़ें :-MG EV Car Sales: JSW MG Motor India ने पिछले महीने EV कार बिक्री की जारी की रिपोर्ट, देखे MG Hector की बढ़ी डिमांड ?
TVS Ronin Cafe Racer डिजाइन
TVS रोनिन कैफे रेसर स्टेंडर्ड मॉडल से काफी ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आती है। इसमें नया क्वार्टर फेयरिंग, लो-सेट क्लिप-ऑन हेंडलबार और रियर-सेट फुटपेग्स दिए गए हैं, जो इसे एकदम रेसिंग लुक और एग्रेसिव राइडिंग पोजिशन देते हैं। इसके अलावा, बाइक में सिंगल सीट और स्टबी एग्जॉस्ट जैसे एलिमेंट्स इसे एक क्लासिक कैफे रेसर फील देते हैं।
TVS Ronin Cafe Racer फीचर्स और रोड प्रेजेंस पहले से बेहतर
फीचर्स की बात करें तो इसमें सेंट्रली पोजिशन किया गया राउंड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा, जो इसे स्टैंडर्ड रॉनिन (Ronin) से अलग बनाता है। वहीं, टायर और ग्राफिक्स भी ज्यादा स्पोर्टी होंगे, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस और बेहतर हो जाएगी।
TVS Ronin Cafe Racer परफॉर्मेंस कैसा है?
परफॉर्मेंस के मामले में इस नए वर्जन में वही 225.9cc का इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, सस्पेंशन और राइडिंग डायनामिक्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि यह बाइक ज्यादा स्टेबल और स्पोर्टी महसूस हो।
TVS Ronin Cafe Racer लॉन्च डेट टाइमलाइन
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजाइन पेटेंट फाइल होने के बाद यह तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में रॉनिन कैफे रेसर (Ronin Cafe Racer) बाजार में एंट्री ले सकती है। अगर ऐसा होता है, तो 200-250cc सेगमेंट में यह बाइक एक यूनिक और एक्साइटिंग ऑप्शन बनकर उभर सकती है।
TVS Ronin Cafe Racer नए कैफे रेसर वर्जन का डिजाइन पेटेंट फाइल
इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए TVS मोटर कंपनी अब अपनी Ronin लाइनअप को और बड़ा करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी ने हाल ही में Ronin के नए Cafe Racer वर्जन का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में यह बाइक बाजार में लॉन्च हो सकती है।






