छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : नकली किन्नर राजनांदगांव के पास ट्रेन से गिरफ्तार, हेल्पलाइन पर शिकायत, तत्काल हुई कार्रवाई …

राजनांदगांव. ट्र्रेन के सफर में आपने अक्सर किन्नरों को मुसाफिरों से वसूली करते देखा होगा. कई बार विवाद की भी स्थिति बन जाती है. परिवारों के साथ सफर करने वाले यात्री इसका विरोध नहीं करते हैं, जिससे किन्नरों का हौंसला बढ़ जाता है. इसी का फायदा उठाकर महिलाओं के एक समूह किन्नर बनकर ट्रेन में वसूली कर रहा था. राजनांदगांव आरपीएफ ने रेलवे हेल्पलाइन में शिकायत मिलने पर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ किन्नर यात्रियों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने संबंधित कोचों में तत्काल जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करते पाई गई.

सभी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने कहा कि इस प्रकार की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. यात्रा के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा महसूस हो, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें. आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button